37 वर्षों तक भारतीय रेल की धड़कन बने रहे लोको पायलट मनोज कुमार पुष्करना, URMU बरेली ने दी भव्य विदाई
लोको पायलट मेल श्री मनोज कुमार पुष्करना के 37 वर्षों की निष्ठावान रेल सेवा पूरी करने पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) बरेली शाखा द्वारा एक भव्य सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
37 वर्षों की शानदार रेल सेवा के बाद लोको पायलट मनोज कुमार पुष्करना हुए सेवानिवृत्त, URMU बरेली ने किया भव्य स्वागत
जनवार्ता लाइव
बरेली। भारतीय रेल की पटरियों पर 37 वर्षों तक यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा की जिम्मेदारी संभालने वाले लोको पायलट (मेल) श्री मनोज कुमार पुष्करना जी के सेवा निवृत होने पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) बरेली शाखा द्वारा एक भव्य स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
37 साल के गौरवशाली सफर को किया गया नमन
शाखा सचिव श्री रईस अहमद के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी रेल कर्मचारियों ने श्री मनोज कुमार पुष्करना के 37 वर्षों के योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि एक लोको पायलट का जीवन बेहद कठिन और जिम्मेदारी भरा होता है, जिसे श्री पुष्करना ने तीन दशकों से भी अधिक समय तक पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया।
विभिन्न विभागों के कर्मचारी रहे मौजूद
इस गरिमामयी समारोह में विभिन्न रेल विभागों के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मनोज पुष्करना जी को माला पहनाकर व उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर शाखा सचिव: रईस अहमद,प्रमुख सहयोगी: संजीव दूबे, साबिर हुसैन, उमेश चान्याल, मोहम्मद ज़ुबैर, चंद्रपाल, रमेश कुमार गुप्ता, रवि कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार मीणा, रविंद्र कुमार, वीरेंदर कुमार, पुरुषोत्तम एवं अन्य साथी कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में शाखा सचिव रईस अहमद ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और मनोज कुमार पुष्करना जी को उनकी आगामी नई पारी और सुखद सेवानिवृत्त जीवन के लिए URMU परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं।