बरेली: क्यारा शिक्षक संघ चुनाव में सुंदर लाल सागर की 'सप्तक' हैट्रिक, 7वीं बार बने अध्यक्ष; अरविंद कुमार चुने गए मंत्री

बरेली के क्यारा विकास क्षेत्र में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक चुनाव में सुंदर लाल सागर लगातार 7वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। अरविंद कुमार मंत्री बने। पढ़ें पूरी खबर।

बरेली: क्यारा शिक्षक संघ चुनाव में सुंदर लाल सागर की 'सप्तक' हैट्रिक, 7वीं बार बने अध्यक्ष; अरविंद कुमार चुने गए मंत्री
जनवार्ता लाइव

जनवार्ता लाइव

बरेली। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ (विकास क्षेत्र क्यारा, जनपद बरेली) का त्रैवार्षिक चुनाव एवं अधिवेशन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कांधरपुर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षकों ने एक बार फिर अपने पुराने नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए सुंदर लाल सागर को लगातार 7वीं बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना है। वहीं, मंत्री पद पर अरविंद कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर योगेंद्र कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।  

पूरा निर्वाचन जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार के कुशल नेतृत्व, पर्यवेक्षक गजेंद्र पाल और जिला महामंत्री राजपाल गंगवार की देखरेख में कराया गया।  नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीनों मुख्य पदों पर केवल एक-एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया। कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने कहा कि संगठन शिक्षकों के मान-सम्मान व हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा और किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।   

"शिक्षकों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिस तरह से क्यारा क्षेत्र के सभी शिक्षक साथियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध कार्यकारिणी का चुनाव किया है, उससे यह स्पष्ट है कि हमारा संगठन पूरी तरह से एकजुट है। हम सभी शिक्षक साथी मिलकर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुंदर लाल सागर जी और मंत्री अरविंद कुमार जी के नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।"

— शबाना परवीन, शिक्षक प्रतिनिधि (विकास क्षेत्र क्यारा)