पंचायती राज चुनाव से पहले राजसमंद में बड़ा एक्शन: फर्जी नंबर प्लेट की आड़ में हो रही थी 66 किलो डोडा-पोस्त की तस्करी, दो गिरफ्तार

पंचायती राज चुनाव की सरगर्मी के बीच राजसमंद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मादक पदार्थों के तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भीम थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ से लाई जा रही 66 किलो डोडा-पोस्त की खेप को जब्त कर लिया।

जनवार्ता लाइव

राजसमन्द।

पंचायती राज चुनाव की सरगर्मी के बीच राजसमंद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में मादक पदार्थों के तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। भीम थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए चित्तौड़गढ़ से लाई जा रही 66 किलो डोडा-पोस्त की खेप को जब्त कर लिया। शातिर तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए अपनी गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट, फर्जी आरसी और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाईवे-58 पर फुतियाखेड़ा के पास जब नाकाबंदी की, तो तस्करों ने भागने की कोशिश में पुलिस की पिकअप गाड़ी को ही टक्कर मार दी। हालांकि, जांबाज पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों गाड़ियों (ईको और ऑल्टो K-10) को घेर लिया और जोधपुर निवासी दोनों आरोपियों—कैलाश और प्रकाश पंवार—को दबोच लिया। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस अवैध नशे को आगामी चुनावों में खपाने की साजिश थी। फिलहाल, पुलिस इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुटी है।