रेलवे गेटमैन की लापरवाही से टूटा बूम, जांच अधिकारी से अभद्रता पर स्पेशल वर्किंग रिपोर्ट तैयार

रेलवे गेट नंबर 359B पर तैनात कर्मचारी भूपेन्द्र सिंह बोरा की बड़ी लापरवाही आई सामने। किसी वाहन द्वारा बूम तोड़ने के बाद RPF और SSE की पूछताछ पर किया अभद्र व्यवहार, वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई स्पेशल वर्किंग रिपोर्ट।

रेलवे गेटमैन की लापरवाही से टूटा बूम, जांच अधिकारी से अभद्रता पर स्पेशल वर्किंग रिपोर्ट तैयार
जनवार्ता लाइव

लापरवाह गेटमैन की वजह से टूटी रेलवे गुमटी, पूछताछ करने पहुंची टीम से ही भिड़ गया कर्मचारी

जनवार्ता लाइव

बरेली। 

रेल संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। रेलवे गेट नंबर 359B पर तैनात कर्मचारी भूपेन्द्र सिंह बोरा की घोर लापरवाही के कारण एक अज्ञात वाहन ने गेट का बूम तोड़ दिया। घटना 22 अगस्त 2026 की है, जब कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद तो था लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को लेकर बिल्कुल भी सतर्क नहीं था।

हादसे की सूचना मिलने पर जब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर  की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो गेटमैन भूपेन्द्र सिंह बोरा ने अपनी गलती मानने के बजाय अधिकारियों के साथ ही अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बातचीत के दौरान कर्मचारी की मानसिक स्थिति भी सामान्य प्रतीत नहीं हो रही थी। स्थानीय स्तर पर इस कर्मचारी की पहले भी कई लोगों के साथ तीखी नोकझोंक हो चुकी है और इसके अड़ियल रवैये को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिलती रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (रे०प०) उत्तर रेलवे बरेली जंक्शन द्वारा सहायक मंडल अभियंता/ट्रैक मुरादाबाद को एक ‘स्पेशल वर्किंग रिपोर्ट’  भेजी गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना और मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होने वाले कर्मचारी से रेलवे गेट का कार्य कराया जाना रेल संरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत खतरनाक है। इस रिपोर्ट की प्रति सहायक मंडल अभियंता बरेली को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है, जिसके बाद कर्मचारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।