अमृत भारत योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बहेड़ी और लालकुआं स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बहेड़ी और लालकुआं स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया।

अमृत भारत योजना: पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बहेड़ी और लालकुआं स्टेशनों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश
जनवार्ता लाइव

पूर्वोत्तर रेलवे का बड़ा कदम: बहेड़ी और लालकुआं स्टेशनों का कायापलट, महाप्रबंधक ने खुद परखीं यात्री सुविधाएं और संरक्षा!

जनवार्ता लाइव

इज्जतनगर।

पूर्वोत्तर रेलवे के विकास कार्यों को गति देते हुए महाप्रबंधक  उदय बोरवणकर ने आज इज्जतनगर मंडल के बहेड़ी और लालकुआं रेलवे स्टेशनों का औचक और विस्तृत निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इन स्टेशनों पर चल रहे आधुनिकीकरण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने साफ निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाने चाहिए। रेल संचालन में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए महाप्रबंधक के इस दौरे से महकमे में हलचल तेज हो गई है।

 मुख्य आकर्षण

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण: इज्जतनगर–लालकुआं रेलखंड पर ट्रैक, ओवरहेड वायर (ओ.एच.ई.), पॉइंट और क्रॉसिंग की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया।

बहेड़ी रेलवे स्टेशन: सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय और आधुनिक ब्लॉक का निरीक्षण। पैनल रूम में तैनात कर्मचारियों से संरक्षा से जुड़े सवाल पूछकर उनकी सतर्कता परखी गई।

लालकुआं रेलवे स्टेशन: 12 मीटर चौड़े नए फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।

महाप्रबंधक ने स्पष्ट किया कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और स्टेशन परिसरों में स्वच्छता को हमेशा दुरुस्त रखा जाए।