बरेली में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: BSA डॉ. विनीता ने 13 खंड शिक्षा अधिकारियों का किया तबादला, देखें सूची

बरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. विनीता ने जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 13 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं।

बरेली में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल: BSA डॉ. विनीता ने 13 खंड शिक्षा अधिकारियों का किया तबादला, देखें सूची
जनवार्ता लाइव

जनवार्ता लाइव

बरेली।

बरेली: बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले

बरेली में बेसिक शिक्षा विभाग के प्रशासनिक ढांचे को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता द्वारा जारी आधिकारिक कार्यालय आदेश के अनुसार, जनपद के 13 खंड शिक्षा अधिकारियों  का स्थानांतरण कर उन्हें नए विकास खंडों और नगर क्षेत्रों का प्रभार सौंपा गया है।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी बरेली द्वारा 3 सितंबर 2026 को दिए गए अनुमोदन के क्रम में की गई है। बीएसए ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनात स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने का सख्त निर्देश दिया है।

किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी:

श्री शशांक शुक्ला: भुता \ बिथरी-चैनपुर

श्री शीशपाल: फरीदपुर \ दमखोदा

श्री विजय कुमार: भदपुरा, बिथरी चैनपुर (अतिरिक्त प्रभार) \नगर क्षेत्र बरेली, मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार

श्री सतीश कुमार वर्मा: आलमपुर जाफराबाद \ भदपुरा

श्री अवनीश कुमार: मीरगंज, बहेड़ी (अतिरिक्त प्रभार) \ बहेड़ी, शेरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार

श्री जगदीश कुमार: दमखोदा \मीरगंज

श्री मुकेश कुमार भारती: शेरगढ़ \फरीदपुर, भुता का अतिरिक्त प्रभार

श्री राजेश कुमार: रामनगर \ नवाबगंज

श्री सुनील कुमार शर्मा: मझगवाँ \ भोजीपुरा

श्री विवेक शर्मा: भोजीपुरा तथा नवाबगंज का अतिरिक्त प्रभार \ आलमपुर जाफराबाद, मझगवाँ का अतिरिक्त प्रभार

श्री पूरन सिंह: क्यारा \ रामनगर

श्री तौसीफ अहमद: नगर क्षेत्र बरेली \क्यारा

श्री भानुशंकर गंगवार: फतेहगंज (प०) \ फतेहगंज (प०) (यथावत/पुनः आवंटित)