स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत": DRM विनीता श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुरादाबाद रेल मंडल में गूंजा स्वच्छता का संदेश; स्टेशन से लेकर कॉलोनियों तक लगे पौधे और निकली प्रभात फेरियां
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में 'स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-2026' के तहत रेलवे स्टेशनों, कॉलोनियों और अस्पतालों में पौधरोपण, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
जनवार्ता लाइव
मुरादाबाद।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर 2026 को उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल में 'स्वच्छता पखवाड़ा अभियान-2026' और 'स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026' के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
मुरादाबाद स्टेशन पर DRM विनीता श्रीवास्तव का आह्वान
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। DRM श्रीमती विनीता श्रीवास्तव ने कहा कि "स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के दैनिक व्यवहार का हिस्सा बननी चाहिए।"
इसके उपरांत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण किया गया, यात्रियों व रेलकर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के कैडेटों के साथ स्टेशन परिसर में जनजागरूकता प्रभात फेरी निकाली गई।
आरपीएफ का 'स्वच्छ रथ' और स्काउट्स-गाइड्स की प्रार्थना सभा
आरपीएफ (RPF) मुरादाबाद द्वारा DRM कार्यालय से रेलवे कॉलोनी तक स्वच्छ रथ/प्रभात रैली निकाली गई, जिसमें 57 RPF जवानों ने भाग लिया। वहीं L88A स्काउट हट पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई और महापुरुषों को याद किया गया।
देहरादून में नुक्कड़ नाटक और श्रमदान
देहरादून रेलवे स्टेशन पर स्वामी नित्यानंद महाराज के तत्वावधान में तुलास इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने अपर मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर यात्रियों को स्वच्छता का संदेश दिया। छात्रों ने स्टेशन परिसर में श्रमदान कर सफाई भी की।
रेल मंडल के अन्य स्à¤