बरेली में हैवानियत! स्कूल में शिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से तोड़ी दलित छात्रा की कलाई, न्याय मांगने पर मां को दीं जातिसूचक गालियां
बरेली के सुभाषनगर स्थित कम्पोजिट पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 की 13 वर्षीय दलित छात्रा सुमन के साथ पीटी शिक्षक द्वारा प्लास्टिक के विकेट से बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में छात्रा की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। इलाज और न्याय की गुहार लगाने पहुंची पीड़ित मां को भी जातिसूचक शब्द कहकर भगा दिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने अब जिलाधिकारी से न्याय और आरोपी शिक्षक के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में कार्रवाई की मांग की है।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
गुरु को गोविंद से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है, लेकिन जब वही गुरु रक्षक की जगह भक्षक बन जाए तो शिक्षा के मंदिर से विश्वास उठने लगता है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कम्पोजिट पब्लिक स्कूल में अनुशासन के नाम पर 13 साल की मासूम दलित छात्रा के साथ इस कदर बर्बरता की गई कि उसका हाथ टूट गया। जब पीड़ित मां इंसाफ मांगने पहुंची, तो उसे भी सहानुभूति के बदले जातिसूचक गालियां देकर भगा दिया गया।
पीटी क्लास में प्लास्टिक के विकेट से वार
घटना सुभाषनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोंधी स्थित कम्पोजिट पब्लिक स्कूल की है। गांव की निवासी कलावती ने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सुमन कक्षा आठ में पढ़ती है। बीते 5 अक्टूबर 2026 को पीटी की कक्षा के दौरान पीटी शिक्षक श्याम सिंह ने मामूली बात पर अपना आपा खो दिया और प्लास्टिक के क्रिकेट विकेट से सुमन के हाथ पर ज़ोरदार वार कर दिया। दर्द से कराहती मासूम ने जब इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की, तो वहां भी उसकी एक न सुनी गई।
इंसाफ मांगने पहुंची मां को मिलीं जातिसूचक गालियां
रोते हुए घर पहुंची बच्ची की कलाई सूजी देखकर जब मां कलावती स्कूल पहुंचीं और शिक्षक व प्रधानाचार्य से इलाज कराने की गुहार लगाई, तो मदद करने के बजाय शिक्षक ने मर्यादा की सारी सीमाएं पार कर दीं। आरोप है कि पीटी शिक्षक ने मां-बेटी को सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और स्कूल परिसर से खदेड़ दिया।
X-Ray में हुआ फ्रैक्चर का खुलासा, हाथ पर चढ़ा कच्चा प्लास्टर
थाने और रामगंगा चौकी के चक्कर काटने के बाद भी जब पुलिस ने मेडि