6 साल तक प्यार, शादी का झांसा और ₹5 लाख की ठगी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब मांगी ₹8 लाख की रंगदारी!

बरेली में 6 साल तक शादी का झांसा देकर युवती से ₹5 लाख ऐंठने और अश्लील वीडियो बनाकर ₹8 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

6 साल तक प्यार, शादी का झांसा और ₹5 लाख की ठगी: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अब मांगी ₹8 लाख की रंगदारी!
जनवार्ता लाइव

जनवार्ता लाइव

बरेली।

जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र से धोखाधड़ी, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की एक सनसनीखेज शिकायत सामने आई है। पीड़िता अजमसा (पुत्री बब्बू), निवासी बड़ी बिहार (थाना इज्जतनगर, बरेली) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बरेली को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी मोहित कुमार कन्नौजिया (पुत्र मनोहर पाल सिंह, निवासी मकान नं. 301 जगतपुर, थाना बारादरी) पिछले 6 वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहा था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती संबंध बनाए, अप्राकृतिक कृत्य किए और चुपके से अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। आरोप है कि 5 अप्रैल 2026 की रात आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया और धर्म का हवाला देकर धमकी दी कि शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और परिवार सहित जान से मार डालेगा।

पीड़िता के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को कचहरी में शादी को लेकर एक नोटरी समझौतानामा भी लिखा गया था। इसके बावजूद आरोपी अब तक उससे लगभग 2 लाख रुपये नकद और 3 लाख रुपये ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर के जरिए हड़प चुका है। अब वह अपने पास मौजूद फोटो-वीडियो डिलीट करने के एवज में 8 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस पूरे कृत्य में आरोपी के मामा लक्ष्मी नारायण (निवासी कैंट), माँ बिरजा देवी और बहन शशि कन्नौजिया (पत्नी कुणाल कन्नौजिया) भी आरोपी का पूरा समर्थन कर रहे हैं। पीड़िता ने आरोपियों को दबंग बताते हुए अपने और अपने परिवार के जान-माल का खतरा जताया है। पीड़िता ने एसएसपी बरेली से आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।