बरेली में URMU की हुंकार: यूथ विंग के महामंत्री रमणिक शर्मा का दौरा, रेल कर्मचारियों का सुना दर्द, NRMU छोड़ दर्जनों साथियों ने थामी URMU की सदस्यता
बरेली आगमन पर URMU यूथ विंग के महामंत्री रमणिक शर्मा का जोरदार स्वागत। रेल कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर समाधान का दिया भरोसा, रवि कुमार सिंह समेत दर्जनों रेलकर्मियों ने NRMU छोड़ URMU की सदस्यता ली।
बरेली में URMU की हुंकार: यूथ विंग के महामंत्री रमणिक शर्मा का दौरा, रेल कर्मचारियों का सुना दर्द; NRMU छोड़ कई साथियों ने थामी सदस्यता
जनवार्ता लाइव
बरेली।
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (URMU) की बरेली शाखा में आज उस समय संगठनात्मक सरगर्मी बढ़ गई, जब यूथ विंग के महामंत्री श्री रमणिक शर्मा जी का भव्य आगमन हुआ। उनके इस दौरे से रेल कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर मंडल सचिव / MB श्री धर्मवीर सिंह जी एवं ADS श्री बत्ती लाल मीणा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कर्मचारियों के बीच पहुंचे नेता, सुनीं धरातल की समस्याएं
बरेली शाखा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों ने लाइन और मैन ब्रांच के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद कायम किया। संवाद के दौरान रेल कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं, मांगों और सुझावों को प्रमुखता से रखा।
कर्मचारियों की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए यूथ विंग के महामंत्री श्री रमणिक शर्मा जी और मंडल सचिव श्री धर्मवीर सिंह जी ने भरोसा दिलाया कि संगठन उनके हर हक और सम्मान के लिए तत्पर है तथा सभी समस्याओं के उचित समाधान हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
NRMU को झटका, URMU में शामिल हुए कई रेलकर्मी
कार्यक्रम का सबसे अहम पहलू संगठन का विस्तार रहा। NRMU को बड़ा झटका देते हुए श्री रवि कुमार सिंह जी ने संगठन का साथ छोड़ दिया और अपने दर्जनों साथियों के साथ URMU की सदस्यता ग्रहण की। URMU की नीतियों और कार्यशैली में आस्था जताते हुए सदस्यता लेने वाले साथियों में: आशीष बडोला, रजत पाठक ,श्याम सिंह, ऋषि मिश्रा, कपिल देव शर्मा, दीपक मिश्रा, बबलू, जय प्रकाश, उमेश कुमार, अजीत, अनिल, विजय, संदीप कुशवाहा आदि शामिल रहे।
सभी नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर और URMU परिवार में स्वागत कर अभिनंदन किया गया।
इन पदाधिकारियों की रही गरिमामय उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में लाइन और मैन ब्रांच के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें, रईस अहमद (शाखा सचिव) उमेश (ब्रांच प्रेसिडेंट) ,राहुल सिंह (ब्रांच सेक्रेटरी), साबिर हुसैन (ब्रांच प्रेसिडेंट), जुबेर खान (असिस्टेंट ब्रांच सेक्रेटरी), स्वप्निल कुमार शर्मा (असिस्टेंट ब्रांच सेक्रेटरी), नवेद खान (उपाध्यक्ष), सुनील कुमार (उपाध्यक्ष)
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।