दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश सक्सेना भीषण हादसे में गंभीर, 6 दिन से जिंदगी की जंग जारी; परिजनों और पत्रकारों की आंखें नम
बरेली में दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर रजनीश सक्सेना पुलिस लाइन ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गए। श्रीराम मूर्ति स्मारक (SRMS) अस्पताल में भर्ती रजनीश 6 दिन बाद भी वेंटिलेटर पर हैं और उन्हें होश नहीं आया है।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
कलम की ताकत से समाज के सच को पन्नों पर उकेरने वाले दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार रजनीश सक्सेना आज जिंदगी और मौत के बीच एक-एक सांस के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बीते सोमवार की देर रात काम निपटाकर घर लौटते समय हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के छह दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें होश नहीं आया है। बरेली के भोजीपुरा स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक (SRMS) मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य सुधार में जुटी है। वहीं, परिजन और जिलेभर के पत्रकार साथी ईश्वर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
ऑफिस से लौटते वक्त पुलिस लाइन ओवरब्रिज पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12 बजे रजनीश सक्सेना अपने कार्यालय से रोजाना की तरह काम पूरा कर सुभाष नगर स्थित अपने निवास की ओर बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह पुलिस लाइन के पास पुल (ओवरब्रिज) पर पहुंचे, तभी सामने से बेहद तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि रजनीश सक्सेना सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट आने से वह वहीं अचेत (बेहोश) हो गए।
हिंदुस्तान के रिपोर्टर अभिनव सिंह बने देवदूत, पहुंचाया अस्पताल
हादसे के बाद सड़क पर जब रजनीश सक्सेना जिंदगी और मौत के बीच झूझ रहे थे, तभी किस्मत से वहां से 'हिंदुस्तान' अखबार के वरिष्ठ रिपोर्टर अभिनव सिंह गुजरे। सड़क पर अपने पत्रकार साथी को लहूलुहान और अचेत अवस्था में देख अभिनव ने बिना एक पल गंवाए संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी और कड़ी मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अगर अभिनव सही समय पर वहां न पहुंचते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।
6 दिन बाद भी नहीं आया होश, शुभचिंतकों की आंखें नम
भोजीपुरा स्थित श्रीराम मूर्ति स्मारक (SRMS) अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रजनीश सक्सेना की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सिर में आई गहरी चोट के कारà