बरेली में सनसनी: आंवला के कंधरपुर गांव में 28 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बरेली के आंवला थाना क्षेत्र के कंधरपुर में 28 वर्षीय किसान श्याम सिंह की गला रेतकर हत्या। पिता द्वारा 6-7 साल पहले पकड़ी गई केरोसिन की कालाबाजारी की रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप। एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने लिया जायजा, 4 पर मुकदमा दर्ज।

बरेली में सनसनी: आंवला के कंधरपुर गांव में 28 वर्षीय युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, पुरानी रंजिश में 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
जनवार्ता लाइव।

3 बच्चों के पिता की धारदार हथियार से हत्या, मोर सिंह समेत 4 पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

जनवार्ता लाइव

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर में शनिवार, 26 सितंबर को 28 वर्षीय युवक श्याम सिंह पुत्र बद्री प्रसाद की संदिग्ध परिस्थितियों में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। खेत और गांव के पास युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही आंवला कोतवाल बीनू सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती-किसानी कर अपने परिवार और तीन मासूम बच्चों का पालन-पोषण करता था।

केरोसिन की कालाबाजारी से जुड़ी पुरानी रंजिश का आरोप

मृतक के भाई मुन्नालाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में गांव के ही चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के मुताबिक, करीब 6-7 साल पहले मृतक के पिता बद्री प्रसाद ने गांव के मोर सिंह को मिट्टी के तेल (केरोसिन) की कालाबाजारी करते हुए पकड़वा दिया था। इसी बात को लेकर आरोपी परिवार से रंजिश रखते आ रहे थे।

आरोप है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते मोर सिंह पुत्र काशीराम, गजराम पुत्र काशीराम, रूम सिंह पुत्र गनेशी और भूपराम पुत्र ओंमकार (सभी निवासी कंधरपुर) ने मिलकर धारदार हथियार से श्याम सिंह का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अंशिका वर्मा, एसपी साउथ (बरेली) का आधिकारिक बयान (वर्जन)

"थाना आंवला क्षेत्र के ग्राम कंधरपुर से 28 वर्षीय युवक की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गांव के ही चार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। घटना स्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं और साक्ष्यों की सघन जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार à