एसपीअंशिका वर्मा के कुशल नेतृत्व में बरेली पुलिस का बड़ा धमाका: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बरेली में SPRA अंशिका वर्मा के प्रभावी नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा किया है। कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए और भारी मात्रा में बने व अधबने हथियार बरामद हुए। पढ़िए इस सफलता की पूरी खबर।

एसपीअंशिका वर्मा के कुशल नेतृत्व में बरेली पुलिस का बड़ा धमाका: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
जनवार्ता लाइव।

SPRA अंशिका वर्मा के तीखे तेवर और कुशल नेतृत्व में बरेली पुलिस का बड़ा धमाका: अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़

जनवार्ता लाइव

बरेली।

अपराध और अपराधियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बरेली में अवैध हथियारों के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बहुत बड़ी और निर्णायक कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस पूरी सफलता के केंद्र में रहीं बरेली की पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (SPRA) अंशिका वर्मा (राजस्थान की बहू और तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी), जिनके प्रभावी नेतृत्व और सटीक रणनीति ने अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

घेराबंदी कर अवैध फैक्ट्री पर छापा, 4 आरोपी सलाखों के पीछे

SPRA अंशिका वर्मा जी के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने वाली एक बड़ी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

मौके से भारी मात्रा में:

बने और अधबने अवैध तमंचे/हथियार

कारतूस

हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी उपकरण और औजार

बरामद किए गए हैं। इस नेटवर्क के खत्म होने से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई चेन पर करारा प्रहार हुआ है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा SPRA अंशिका वर्मा का बेबाक और स्पष्ट अंदाज़

कार्रवाई के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा जी ने मीडिया के समक्ष पूरी कार्रवाई का ब्यौरा रखा। एक विवेकी, ज्ञानवान और कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वालीं अंशिका वर्मा जी ने मीडिया के हर तीखे सवाल का जवाब बेहद बेबाकी, स्पष्टता और तथ्यपूर्ण तरीके से दिया।

उनके इस आत्मविश्वास और सटीक जवाबदेही ने यह साबित कर दिया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

एक कुशल नेतृत्व की मिसाल

राजस्थान कà¥