आलमपुर जाफराबाद में नवागत बीईओ विवेक शर्मा का भव्य स्वागत, शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का मिला भरोसा
आलमपुर जाफराबाद के बीआरसी भमोरा में नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा का शिक्षकों और ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश यादव द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विभागीय प्रगति पर चर्चा हुई।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) भमोरा में विद्यालय समय के उपरांत नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) श्री विवेक शर्मा के आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकास क्षेत्र के समस्त शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, ए.आर.पी. (ARP) एवं बी.आर.सी. स्टाफ द्वारा हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक श्री गजेन्द्र पाल शर्मा एवं श्री रामदास गुप्ता ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विकास खण्ड के ब्लॉक प्रमुख श्री वेदप्रकाश यादव ने खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विवेक शर्मा को माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख श्री वेदप्रकाश यादव ने कहा कि "शिक्षकों की ब्लॉक प्रमुख स्तर से संबंधित जो भी समस्याएं होंगी, उनका त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।"
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विवेक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि "किसी भी शिक्षक की जायज समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उसका समाधान किया जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने विकास खण्ड के सभी शिक्षकों से विभागीय दिशा-निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन करने और ब्लॉक को शिक्षा के क्षेà¤