बलिया डीआईओएस और वरिष्ठ लिपिक की 'तारीख पर तारीख' नीति: बांसडीह इंटर कॉलेज फर्जी नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट के आदेश को ठेंगा, IGRS पर झूठ का पुलिंदा तैयार!

बलिया के बांसडीह इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्ति के गंभीर आरोपों पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, डीआईओएस मनोज कुमार मिश्र और वरिष्ठ लिपिक ज्ञान प्रकाश मिश्रा का गजब कारनामा सामने आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए गए 4 सप्ताह के सख्त आदेश को दरकिनार कर, आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी मुकदमों और बहानों की आड़ में मामले को दबाने का काम जारी है।

बलिया डीआईओएस और वरिष्ठ लिपिक की 'तारीख पर तारीख' नीति: बांसडीह इंटर कॉलेज फर्जी नियुक्ति मामले में हाई कोर्ट के आदेश को ठेंगा, IGRS पर झूठ का पुलिंदा तैयार!
जनवार्ता लाइव

बाबू की कलम, साहब की मुहर और हाई कोर्ट के आदेश की तौहीन': बांसडीह फर्जी नियुक्ति मामले में DIOS दफ्तर का 'कागजी सर्कस'!

जनवार्ता लाइव

विशेष रिपोर्ट — बलिया

यदि आपको 'न्यायालय के आदेशों को ठंडे बस्ते में डालने' और 'फाइलों को गोल-गोल घुमाने' का हुनर सीखना हो, तो बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से बेहतर कोई पाठशाला नहीं हो सकती। बांसडीह इंटर कॉलेज में कूटरचित दस्तावेजों के जरिए हुई अवैध नियुक्तियों के प्रकरण में डीआईओà¤