बरेली: उमेश गौतम के कार्यक्रम से जुड़ी खबर में संशोधन, चैनल ने व्यक्त किया खेद

बरेली में उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम से संबंधित पूर्व में प्रसारित एक खबर को लेकर हमारे चैनल ने स्थिति स्पष्ट की है। परिजनों के बयान और नई जानकारी के आधार पर खबर में संशोधन करते हुए चैनल ने असत्यापित सूचना के लिए खेद व्यक्त किया है।

बरेली: उमेश गौतम के कार्यक्रम से जुड़ी खबर में संशोधन, चैनल ने व्यक्त किया खेद
जनवार्ता लाइव

जानवर्ता लाइव

बरेली।

मेयर उमेश गौतम के साड़ी वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ में एक महिला और बच्चे की मौत होने संबंधी समाचार पूर्व में हमारे चैनल पर प्रसारित किया गया था।

हालांकि, बाद में सामने आई नई जानकारी और मृतका के परिजनों के बयानों से यह स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत भगदड़ की वजह से होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

हम अपने सम्मानित दर्शकों और पाठकों को सूचित करना चाहते हैं कि प्रारंभिक सूचनाओं के आधार पर प्रसारित यह खबर असत्यापित और भ्रामक साबित हुई है। इस खबर के प्रसारण से यदि किसी व्यक्ति, परिवार या वर्ग की भावनाओं को आघात पहुंचा हो या कोई भ्रांति उत्पन्न हुई हो, तो इसके लिए हम गहराई से खेद प्रकट करते हैं।