परीक्षाार्थियों के लिए रेलवे बना मददगार: विशेष ट्रेनों के संचालन से हजारों छात्रों और यात्रियों को मिली बड़ी राहत
बरेली मंडल में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों की भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने कड़े इंतजाम किए। विशेष ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए गए।
जनवार्ता लाइव
बरेली।
हाल ही में विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों और आम यात्रियों की बढ़ती भीड़ को प्रबंधित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मंडल के अधिकारियों के निर्देशन में व्यापक स्तर पर विशेष इंतजाम किए गए।
मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रेम शंकर झा और सीनियर डीसीएम श्री महेश यादव के मार्गदर्शन में, एसीएम अंकित शर्मा और सीएमआई बरेली सैय्यद इमरान सहित पूरी रेलवे टीम ने आरपीएफ और जीआरपी के साथ मिलकर व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी।
यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं:
स्पेशल ट्रेनों का संचालन: छात्रों और आम यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया।
स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण: स्टेशनों पर लगातार मॉनिटरिंग की गई ताकि भगदड़ या अव्यवस्था की स्थिति न बने।
बेहतर यात्री सुविधाएं: यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए खानपान, शुद्ध पेयजल, उद्घोषणा प्रणाली , हेल्प डेस्क और अतिरिक्त टिकट काउंटर की विशेष व्यवस्था की गई।
रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के आपसी समन्वय के चलते परीक्षाार्थियों को अपनी यात्रा के दौरान काफी राहत मिली और वे समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सके।